June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीमा के बाद अब भारत को मिली एक और विदेशी बहू, हिन्दू बनकर रचाई शादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू के चर्चे अभी खत्म भी नहीं हुए हैं कि अब एक और प्यार की कहानी चर्चा में आ गई है। ये कहानी है राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले मयंक और कसिनिया की। कसिनिया रूस की रहने वाली है और अपने प्यार यानी मयंक के लिए वो सात समंदर पार कर भारत आ गई है। कसिनिया ना सिर्फ मयंक के लिए भारत आई है बल्कि उसने मयंक से हिन्दू रीति-रिवाजों में शादी भी कर ली है। मामला सामने आने के बाद अब मयंक और कसिनिया के चर्चे होने लगे हैं।

ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

मयंक और कसिनिया के बीच लव स्टोरी की शुरुआत इसी साल शुरु हुई। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में हुई। यहां से बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कसिनिया, मयंक के प्यार में इस कदर मदहोश हुई कि वो रूस से भारत ही आ गई।

हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक संपन्न हुई शादी

कसिनिया और मयंक की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है। दोनों बीकानेर के इस्कॉन मंदिर में शादी के पवित्र बंधन में बंधे। यहां मेहंदी से लेकर कन्यादान एक हिन्दू धर्म में शादी में होने वाली सभी रस्मों को पूरा किया गया। सात फेरे लेने के साथ ही कसिनिया ने पंडित के साथ सभी मंत्रों का भी उच्चारण किया। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

पहले से चर्चा में हैं अंजू और सीमा हैदर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले ही भारत में सीमा हैदर और अंजू के प्यार की कहानी चर्चा में है। सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है जो कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भाग कर भारत आई है। सीमा अपने साथ चार बच्चों को लेकर भी आई है। इधर अंजू जो भारत की रहने वाली थी वो पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास चली गई है। अब सीमा और अंजू के बाद रूस से आई कसिनिया की चर्चा होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *