खेल

खराब कप्तानी कर रहे हैं रोहित शर्मा?, वर्ल्ड कप से पहले कपिल देव ने दी सलाह, बोले- उन्हें थोड़ा…

शेयर करें:

नई दिल्ली। टीम इंडिया की क्रिकेट जल्द ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना दमदार प्रदर्शन करती दिखाई देगी। अगले महीने 5 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस बार भारत का अहम योगदान रहेगा क्योंकि क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत देश इस मेगा इवेंट की अकेले मेजबानी करने जा रहा है। बात भारतीय टीम की करें तो 2 बार Team India वनडे वर्ल्ड कप में जीत हासिल कर चुकी है। अब जब भारत में ये मुकाबला होने जा रहा है तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास मौका है कि वो इस बार भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर सके।

अगले महीने से शुरु होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर एक तरफ जहां तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं, इसे लेकर बयान भी सामने आने लगे हैं। अब इसी क्रम में पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का बयान सामने आया है। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक अहम सलाह दी है।

आपको बता दें कि कपिल देव पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान हैं। उन्होंने साल 1983 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। अब जब अगले महीने से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है तो इससे पहले कपिल देव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में रोहित शर्मा (भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान) को एक सलाह दी।

Ad Zone: in_content

कपिल देव ने कहा कि “रोहित शर्मा शर्मा एक दमदार कप्तान हैं लेकिन अब उन्हें पिच पर पहले से ज्यादा आक्रामक होने और दिखने की जरूरत है”। टीम इंडिया का पहला लक्ष्य टॉप-4 में पहुंचने का होना चाहिए फिर आगे की प्लानिंग करनी चाहिए। यहां बता दें कि इस मेगा इवेंट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को होना है। इस मुकाबले में टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें