‘हिंदुस्तान जिंदाबाद…’ सनी देओल की दहाड़ से हिला बॉक्सऑफिस, 5 दिनों में ‘गदर 2’ ने इतिहास रच कमा लिए इतने करोड़
नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा रही है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 5 कमाई ने पिछली कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकार्ड तोड़ दिया है। फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने ओपनिंग डेट यानी रिलीज के पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह वाले किरदार और एक्ट्रेस अमीषा पटेल के सकीना वाले किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है।
बीते दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके का भी फिल्म को फायदा मिला। 15 अगस्त, सोमवार के मौके पर फिल्म ने करोड़ों की कमाई की। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा फिल्म का मंगलवार को कलैक्शन और 5 दिनों में कितना कमा चुकी है फिल्म ‘गदर 2’
5 दिनों में कितना कमा चुकी है ‘गदर 2’
सिनेमाघरों में धमाल मचा रही सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई की बात करें तो ये फिल्म ने कल 15 अगस्त (15 august 2023) पर 55.5 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। मंगलवार को हुई इस कमाई के बाद रिलीज के 5 ही दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म ‘गदर 2’ अब तक कुल 229.08 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेलस्टारर फिल्म गदर 2…साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ का दूसरा पार्ट है। 22 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। इतने सालों के बाद रिलीज हुए फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब देखना होगा कि अनिल शर्मा (Anil Sharma) के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।
