February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सानिया बच्चे को लेकर पहुंची नोएडा, युवक से शादी होने का किया दावा

नोएडा। पहले पाकिस्तान से सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ यूपी के नोएडा पहुंची थी और अपने प्रेमी सचिन के घर रहने लगी। अब बांग्लादेश से सानिया अख्तर नाम की महिला अपने बच्चे के साथ नोएडा पहुंची है। सानिया अख्तर ने नोएडा के सौरभ कांत तिवारी पर अपना पति होने का दावा किया है। एक साल के बच्चे को गोद में उठाए सानिया अख्तर भारत का वीजा लेकर बांग्लादेश से आई। सानिया अख्तर का दावा है कि तीन साल पहले सौरभ कांत तिवारी से उसकी शादी हुई थी। उसका बच्चा 1 साल का है। सानिया का कहना है कि नोएडा पहुंचकर उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है।

सौरभ कांत तिवारी पर दूसरी शादी का इल्जाम लगाती हुई सानिया अख्तर ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर में दस्तक दी। उसने सौरभ के खिलाफ शिकायत की कि वो उसे और बच्चे को रखने से इनकार कर रहा है। सानिया अख्तर की शिकायत के बाद अब नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सानिया अख्तर का दावा है कि सौरभ कांत तिवारी पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में नौकरी करता था। वहीं, उसकी शादी सौरभ से हुई थी। खास बात ये कि बांग्लादेश का होने के बावजूद सानिया अख्तर मीडिया के सवालों का जवाब फर्राटेदार हिंदी में देती नजर आई।

जानकारी के मुताबिक सानिया अख्तर और उसके बच्चे को नोएडा पुलिस ने रहने की जगह दी है। सानिया से शिकायत लेकर जांच की जा रही है। मामला विदेशी नागरिक का होने के कारण और सानिया अख्तर के गंभीर आरोप होने की वजह से पुलिस इस मामले में ठोक-बजाकर ही अगला कदम उठाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सौरभ तिवारी से शादी होने के सानिया अख्तर के दावों पर से पर्दा उठ जाएगा। पुलिस को सौरभ ने कहा है कि सानिया झूठ बोल रही है और उससे उसने कभी शादी नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed