March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च करने को लेकर लोगों के निशाने पर आए केजरीवाल, ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा #AdmanKejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाते है। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्लीवासियों की चिंता छोड़कर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव प्रसार में जुट गए हैं। वह कभी पंजाब, उत्तराखंड का दौरा कर रहे है।

इतना ही नहीं महामारी के इस दौर में केजरीवाल अपनी सरकार की तारीफ करवाने के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जिसके चलते वह विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ लोगों के निशाने पर आ जाते है।

इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम केजरीवाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। इतना ही नहीं ट्विटर पर #AdManKejriwal भी ट्रेंड आज सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ट्विटर पर केजरीवाल का जमकर मजाक उड़ा रहे है और तरह-तरह के मीम्स बना रहे है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सीएम केजरीवाल ट्विटर पर जमकर फजीहत हो। इससे पहले भी वह कई मुद्दे को लेकर और अपने ट्विट्स के चलते सोशल मीडिया पर अपनी किरकिरी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *