June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गौतम अडानी का बढ़ा रुतबा, हासिल किया एशिया के दूसरे सबसे अमीर होने का तमगा

नई दिल्ली। जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर शेयरों में हेर-फेर और कर्ज से जुड़े 88 सवाल उठाए थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही अडानी की कंपनियों के शेयर एक के बाद नीचे लुड़कने लगें। करीब दो महीनों तक शेयरों में गिरावट देखी गई। करीब दो महीनों तक चली गिरावट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 80 फीसदी से अधिक टूट गए थे। इसके कारण दुनिया के टॉप अरबपतियों में ऊपर रहने वाले गौतम अडानी की नेटवर्थ भी गिर गई थी। हालांकि अब एक बार फिर गौतम अडानी अपने उसी रूतबे में वापस आ गए हैं। अरबपति गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर होने का तमगा हासिल कर लिया है।

दुनिया के अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में पहुंचे गौतम अडानी

अरबपति गौतम अडानी ने अपना खोया हुआ रूतबा फिर से पा लिया है। वो दुनिया के अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में 64.3 अरब डॉलर के साथ गौतम अडानी 20वें स्थान पर थे। गौतम अडानी ने बीते दिन बुधवार को कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस लिस्ट में बुधवार को कमाई के मामले में पहले स्थान पर माइकल डेल रहे। माइकल डेल ने 1.22 अरब डॉलर की कमाई की थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट भी देखने को मिली। इस गिरावट का असर कई बड़े अरबपतियों पर देखने को मिला। एलन मस्क, लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गी ब्रिन समेत कई अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई। अमेरिकी बाजारों में आई इस गिरावट के बाद एलन मस्क ने तो कुल 3.27 अरब डॉलर गंवा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *