June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IndiGo: नहीं थम रहे फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले, अब इंडिगो में महिला से गलत हरकत, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से लगातार फ्लाइट में छेड़छाड़ और बवाल के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक बार फिर फ्लाइट में विवाद देखने को मिला है। ताजा मामले में महिला से छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर रात मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई फ्लाइट में घटी। पीड़ित महिला ने आरोपी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में शख्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने दी ये जानकारी 

इस घटना को लेकर पीड़ित महिला यात्री ने बताया कि जब फ्लाइट में केबिन की रोशनी कम की गई तो वो भी आराम करने लगी। उसकी आखें बंद थी लेकिन जब उनकी थोड़ी देर में आंख खुली तो उन्होंने देखा कि सीट के बगल में लगा आर्मरेस्ट ऊपर है जबकि उन्होंने उसे नीचे किया हुआ था। ऐसे में उन्हें शक हुआ लेकिन वो चुप रही और फिर से सोने का नाटक किया। महिला ने बताया कि वो वो जागी हुई थी और आंखें बंद करके सोने का नाटक कर रही थी। तभी उनके पास बैठे शख्स ने फिर से उनका आर्मरेस्ट ऊपर किया और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शख्स उनकी तरफ झुका हुआ भी था।

महिला यात्री ने बताया कि शख्स की इस हरकत के बाद उन्होंने शोर मचाया और सीट की लाइटें चालू करके केबिन क्रू को बुलाया। केबिन क्रू के आने के बाद उन्होंने पूरे घटना की जानकारी दी। बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा।

इंडिगो ने दी ये जानकारी

इंडिगो की तरफ से इस घटना पर बयान दिया गया है। एयरलाइंस की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट में महिला के साथ कथित उत्पीड़न करने वाले यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच में जिस भी तरह की सहायता जरूरी होगी हम उसने सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *