June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली आतंकी सुक्खा दुनुके की हत्या की जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारत से फरार गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की गुरुवार को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की हत्या को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सुखविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। फेसबुक पर गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई ने सुक्खा दुनुके की मर्डर की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट भी डाला। बता दें कि सुक्खा दुनुके 2017 में जाली पासपोर्ट के जरिए पंजाब छोड़कर कनाडा भाग गया था। NIA की मोस्ट वांटेड 41 आतंकियों की लिस्ट में सुक्खा का नाम भी था। सुक्खा दुनुके के पंजाब वाले घर पर एनआई की रेड भी पड़ी है। सुक्खा दुनुके खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का दाहिना हाथ माना जाता था।

गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई ने लिखी ये बात

लॉरेंस बिश्ननोई ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, एक सुक्खा दुनुके बंबीहा ग्रुप दा जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर कनाडा के विनिपेग सिटी में हो गया है। उसकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्ननोई ग्रुप लेता है। ये हेरोइन Addicted नशेडी अपना अवैध नशा को पूरा करने के लिए पैसे लिए और बहुत घर उजाड़ दिए। अपना भाई गुरलाल बरार, विक्की मिड्डूखेड़ा का इसने मर्डर किया सबकुछ बाहर बैठकर। संदीप नंगल अंबिया की हत्या भी इसने करवाई। एक दिन इनको पापों की सजा मिलेगी। बिश्नोई ने धमकी देते कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में छिप लो, टाइम जरूर ज्यादा लगता है पर एक-एक को सजा मिलेगी। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। कनाडा में बैठा गोल्डी बरार इस गैंग को सक्रिय कर रहा है।

गौरतलब है कि खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंध काफी प्रभावित हुआ है। कनाडा के पीएम ट्रूडो ने संसद में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप भारत सरकार पर लगाया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच लगातार तल्खी देखने को मिल रही है। लेकिन भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचकर कनाडाई पीएम अब चौतरफा घिर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *