सोशल मीडिया के जरिए राघव-परिणीति पर बरस रहा आशीर्वाद, सेलेब्स से लेकर राजनेता दे रहे बधाई
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। आज से परिणीति चोपड़ा से परिणीति चड्ढा हो गई हैं। आज सुबह ही परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की मनमोहक तस्वीरें शेयर की ,जिसमें कपल बिल्कुल मेड फॉर इच अदर लग रहा हैं। अपने खास दिन पर कपल ऑफ व्हाइट पर्ल थीम में नजर आया। अब कपल को हर तरफ से शादी की बधाई मिल रही है। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
पहले बात करते हैं बॉलीवुड की, जहां हर कोई परिणीति को बधाई दे रहा है।बहन प्रियंका ने बधाई देते हुए लिखा कि मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है। वहीं गुरु रंधावा, अनुष्का शर्मा, समांथा प्रभु,मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, नेहा धूपिया, आयुष्मान खुराना,अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, फराह खान, भूमि पेडनेकर,हरभजन सिंह, सबा पटौदी समेत कई स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर परी को कांग्रेचुलेशन कहा और साथ ही हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। वहीं बीजेपी नेता हरीश खुराना ने भी कपल को बधाई दी है।
अरविंद केजरीवाल ने भी किया विश
कंगना रनौत ने भी ट्विटर के जरिए कपल को विश किया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी कपल को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- ईश्वर आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें…। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर तरफ से परिणीति और राघव को नए जीवन की बधाई दी जा रही हैं।
दोनों की शादी की फोटोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी दिल से कपल को बधाई दे रहे हैं। गौरतलब हैं कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो पा पाई। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रियंका ने छोटी बहन को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका के अलावा निक भी शादी का हिस्सा नहीं बने हैं।
