June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजधानी में चोरी की सनसनीखेज वारदात, शोरूम की छत काटकर 25 करोड़ की ज्वेलरी ले उड़े चोर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशोंं के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी जंगपुरा में देखने को मिली है। जहां चोरों ने एक ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। भोगल के उमराव ज्वेलर शोरूम में चोरों ने छत काटकर करीब 25 करोड़ के जेवरात पर लूट ले गए। चोरों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दीवार पर सेंध लगाकर चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुए। फिर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरी की सनसनीखेज वारदात मिलने के बाद निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को जंगपुरा का मार्केट बंद रहती है और अगले दिन यानी मंगलवार को ज्वेलरी शोरूम के मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। शोरूम के मालिक ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 20 से 25 करोड़ की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस को शक है ये घटना रविवार को घटित हुई है। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि चोरों ने छत की दीवार तोड़ दी और फिर हीरे और सोने को लूट ले गए।

दुकान मालिक ने बताया, “हम रविवार को दुकान बंद कर के गए थे और मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो हमें पूरी दुकान में धूल दिखाई दी। पता लगाने पर पता चला कि चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार में गड्ढा कर सामान चोरी किया है। करीब 20-25 करोड़ का सामान चोरी हुआ जिसमें 5-7 लाख रुपए नकद भी है। चोरों ने CCTV कैमरा भी खराब कर दिया है। हमारे सभी कर्मचारी यहां मौजूद हैं।”

लेकिन इस चोरी की वारदात के बाद अब दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। आखिर जब चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था छत की दीवार काट रहे थे तो क्या आवाज नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *