May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Asian Games 2023: शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, अब ऐश्वर्य प्रताप सिंह को मिला सिल्वर

नई दिल्ली। इस वक्त 19वें एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो जा रहा है। आज 29 सितंबर 2023 को इसका छठा दिन है। आज शुक्रवार (29 सितंबर) को छवे द‍िन भारत एथलेट‍िक्स, शूटिंग और टेनिस समेत इन खेलों में धमाल मचाएगा। एशियन गेम्स की शुरुआत से लेकर अब तक 5 दिनों में भारत की झोली में कुल 25 मेडल आ चुके हैं। इन मेडल्स में 6 गोल्ड हैं, 8 स‍िल्वर हैं और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

लाइव अपडेट

  • 50 मीटर राइफल 3 पीएम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप स‍िंंह तोमर को स‍िल्वर मेडल हासिल हुआ है।
  • एश‍ियन गेम्स की महिला टीम स्क्वैश स्पर्धा में भारत को हांगकांग से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। भारत की झोली में इस मुकाबले में कांस्य पदक आया है।
  • एश‍ियाड में भारतीय खिलाड़ी का जोश सांतवे आसमान पर है। खिलाड़ी एक के बाद एक मेडल जीतकर भारत की झोली में डाल रहे हैं। अब 18 साल की ईशा स‍िंंह ने याड में चौथा मेडल हासिल किया है।
  • शूट‍िंंग में भारतीयों का जलवा। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक गुल‍िया ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। इसी में ईशा सिंह ने स‍िल्वर मेडल जीता है।
  • पुरुष युगल (टेनिस) में भारत को रजत पदक हासिल हुआ है। पुरुष युगल के फाइनल में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी को 4-6, 4-6 हार का सामना करना पड़ा है।
  • शूट‍िंंग में भारत को एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है। शुक्रवार सुबह-सुबह भारत की झोली में शूट‍िंंग में एक और स्वर्ण पदक आ गया है। 50 मीटर राइफल 3पी (शूटिंग) में ऐश्वर्या, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने ये मेडल हासिल किया है।
  • 29 स‍ितंंबर को भारत का पहला मेडल शूटिंग में आया है। ईशा, दिव्या और पलक की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग) में स‍िल्वर मेडल हासिल किया है। इस मेडल के बाद निशानेबाजी में 14वां पदक मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *