June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गौतम अडानी को पछाड़ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने देश के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट आ गई है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2023 ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें देश के सबसे अमीर इंसानों का नाम शुमार हैं। इस बार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीछे छोड़ा दिया है और टॉप पर जगह बनाई है। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर इंसान है, जिन्होंने  8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहला स्थान लिया है। जबकि  गौतम अडानी अपनी पोजीशन से फिसल गए हैं। कहा जा रहा है कि ये हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से हुआ है। रिपोर्ट के विवाद की वजह से उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है।

बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति

बात अगर मुकेश अंबानी की करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति इस साल  8,08,700 करोड़ रुपये आंकी गई है। बीते साल की तुलना में बिजनेसमैन की संपत्ति में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इस रिपोर्ट Hurun India और 360 वन वेल्थ ने मिलकर बनाई है, जिसमें इस साल अरबपतियों के साथ-साथ बिलेनियर्स को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं बात गौतम अडानी की करें तो बिजनेसमैन की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है।  गौतम अडानी को लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। बताया जा रहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ऐसा हुआ है। इस साल बिजनेसमैन की संपत्ति में 57 फीसदी की गिरावट आई है और संपत्ति में  57 फीसदी की कमी आई है।

दूसरे नंबर पर हैं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

इसके अलावा देश के तीसरे सबसे अमीर शख्स इंस्टीट्यूट की प्रमोटर पूनावाला हैं, जिनकी संपत्ति 2,78,500 करोड़ रुपये आंकी गई है। चौथे नंबर पर HCL के शिव नादर हैं, जिसकी संपत्ति 2,28,900 करोड़ रुपये आंकी गई है। पांचवें नंबर पर गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली आती है, जिनकी संपत्ति 1,76,500 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *