June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, फैक्ट्री धू-धू कर जल रही, घटनास्थल पर दमकल की 26 गाड़ियां पहुंचीं

नई दिल्ली। दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आग का ताड़व देखने को मिला है। दरअसल सेक्टर 5 में मौजूद एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी है कि उसने बुझाने के लिए दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। दमकल विभाग के साथ स्थानीय लोग भी आग को बुझाने में मदद कर रहे है। बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है वो एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री है और सुबह साढ़े 10 बजे आग लगाने की सूचना दमकल विभाग को मिली है।

हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं घटनास्थल से कई वीडियो भी सामने आ रहे है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग का गुबार उठाते हुए दिखाई दे रहा है। फैक्ट्री धू-धू कर जलते हुए दिखाई दे रही है। वहीं आग लगाने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग आग को देखकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

बीते महीने लाइटर फैक्ट्री में हुआ था जोरदार ब्लास्ट

ज्ञात हो कि इससे पहले बीते महीने सितंबर में बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लगी थी। आग लगाने के बाद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट भी हुआ था। इस हादसे में 2 लोगों की जान भी चले गई और 6 लोग भी बुरी तरह से घायल भी हुए थे। आग को काबू करने के लिए फायर बिग्रेड की टीम को कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी थी। तब जाकर किसी तरह से आगू पर काबू पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *