February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सचिन तेंदुलकर हुए 48 साल के, मिला ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 48वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल को 1973 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में भारत की ओर से क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड किए।

सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन दर्ज हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी हैं। उन्होंने वनडे में 18426 और टेस्ट में 15921 रन बनाए। सचिन ने क्रिकेट के अपने शानदार सफर में कई ऐसे कीर्तिमान रचे कि उन्हें ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा दे दिया गया।

सचिन ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। कराची में खेले गए इस मुकाबले में सचिन ने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। उन्हें वकार यूनिस ने बोल्ड किया था। खास बात ये है कि वकार ने भी उसी मुकाबले में डेब्यू किया था।

वहीं, यहीं से शुरू हुआ 16 साल के खिलाड़ी का वो सफर जो आगे जाकर क्रिकेट की दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक इंटरनेश्नल क्रिकेट को इतने शानदार तरीके से जिया कि क्रिकेट इतिहास का वो हर एक लम्हा अमर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *