June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हमास के खिलाफ जंग में अब देशों के टूटने के दावे, इजरायल बोला- गाजा अब दो हुआ, आतंकी संगठन ने कहा- एक दिन बिखर जाएगा अमेरिका

यरुशलम। आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है। इजरायल की सेना गाजा में जगह-जगह हमास आतंकियों से जमीनी जंग लड़ रही है। वहीं, लड़ाकू विमानों से गाजा पर बमबारी भी जारी है। इन सबके बीच अब देशों के टुकड़े होने की चेतावनी भी दोनों पक्ष देने लगे हैं। एक तरफ इजरायल ने कहा है कि गाजा अब दो अलग देश है। जबकि, हमास ने कहा है कि एक दिन अमेरिका भी सोवियत संघ की तरह टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा। पहले बताते हैं कि इजरायल ने गाजा को लेकर क्या कहा है।

इजरायल की सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने मीडिया से कहा कि अब दो गाजा हैं। यानी गाजा को दो देशों में बांट दिया गया है। हगारी ने ये भी दावा किया कि हमास के रेजिमेंट और ब्रिगेड कमांडरों में से 10 को इजरायल की सेना ने अब तक मार गिराया है। डैनियल हगारी के मुताबिक ये सभी 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए भीषण आतंकी हमले में शामिल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल के सैनिक जमीन के ऊपर और गाजा में हमास की सुरंगों को नष्ट कर रहे हैं और आतंकवादियों की जान ले रहे हैं। हगारी ने बताया कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में हमास आतंकियों के खिलाफ अभियान में एक एंबुलेंस को नष्ट किया। हगारी का दावा था कि इस एंबुलेंस से हमास के आतंकी हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। हगारी ने कहा कि उत्तरी गाजा में कठिन जंग चल रही है और सेना ने हमास के विस्फोटकों के भंडार का भी पता लगा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *