April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजस्थान के लिए जेपी नड्डा ने किया BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी, गहलोत सरकार पर हमला बोल किए ये वादे

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में मीडिया को संबोधित राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। मैनिफिस्टो में भाजपा ने कई वादों का पिटारा खोला है। जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, अन्य पार्टी के लिए मैनिफिस्टो महज एक औपचारिकता है। लेकिन भाजपा के लिए संकल्प पत्र राजस्थान के विकास का रोडमैप है, राज्य में किसानों के साथ वादाखिलाफी हुई। नड्डा ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार में नंबर वन है।

नड्डा का कांग्रेस पर प्रहार

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, हमारा इतिहास रहा है कि हमने जो कहा है वो किया है और जो नहीं कहा है वो भी किया है…कांग्रेस पार्टी पांच सालों में 5 बातों के लिए जानी गई.. पहला भ्रष्टाचार में नंबर एक, दूसरा बहन-बेटियों और माताओं का अपमान, नारी सम्मान के साथ खिलवाड और महिलाओं के क्राइम में नंबर वन, किसानों का तिरस्कार, राजस्थान देश का एक मात्र राज्य है जहां बिजली का दर सबसे महंगा और पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.. गरीब और पिछडों के साथ अत्याचार हुआ है।

राजस्थान के लिए BJP ने खोला वादों का पिटारा-

-हर ​एक जिले में महिला थाना खोला जाएगा और हर थाने में महिला डेस्क होगी।

-हर सिटी में Anti Romeo Squad बनाया जाएगा।

-महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा सरकार नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड देगी।

-मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 किया जाएगा।

-उज्ज्वला धारक को हम 450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देंगे।

-पर्यटन की दृष्टि से हम कॉर्पस फंड 2 हजार करोड़ का बनाएंगे।

-मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देंगे।

-प्रदेश के सभी गरीब परिवारों की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवक्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।

-आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।

-पेपर लीक, फर्टिलाइजर, मिड डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए SIT का गठन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *