February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Shubman Gill : गुजरात टाइटंस को मिला नया कप्तान

नई दिल्ली। आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या अब गुजरात टाइटंस के लिए नहीं खेलेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपनी घर वापसी कर ली है। हार्दिक एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि आईपीएल के 2 सीजन के बाद हार्दिक फिर Mumbai Indians से जुड़े है। इससे पहले हार्दिक के MI जाने को लेकर संशय बना हुआ था। इधर हार्दिक के मुंबई में जाते ही गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान की घोषणा कर दी हैं।

शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कैप्टन बनाया गया है, यानी अब 24 साल के गिल गुजरात टाइटंस की कमान संभालेंगे। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कंफर्म कर दिया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइंटस ने आईपीएल 2022 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात फाइनल में पहुंची थी। लेकिन खिताबी मुकाबले में उससे धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ हार का सामना करना पड़ा था।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इस सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा ठोके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *