February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार में नीतीश सरकार का गजब फैसला, स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर घटाईं और मुस्लिम त्योहार-पर्वों पर बढ़ा दी छुट्टियां!, गिरिराज ने साधा निशाना

पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है, जिससे उस पर तुष्टिकरण का आरोप तो लग ही रहा है, साथ ही सियासी संग्राम भी तेज होता दिख रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी का नया कैलेंडर जारी किया है। न्यूज चैनल न्यूज18 की खबर के मुताबिक साल 2024 के लिए जारी शैक्षिक कैलेंडर में हिंदुओं के पर्व और त्योहार की छुट्टियां घटाई और मुस्लिम त्योहार और पर्वों पर छुट्टी बढ़ाई गई है। बिहार सरकार के इस नए कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों में सिर्फ 60 दिन की छुट्टी होगी। इन छुट्टियों में भी 38 दिन टीचरों को स्कूल आना पड़ेगा। यानी बिहार के सरकारी स्कूल के टीचरों को सिर्फ 22 दिन की ही छुट्टी मिलेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गर्मी की छुट्टियां भी शिक्षकों और प्रिंसिपलों के लिए रद्द की हैं। बिहार सरकार की इस ताजा छुट्टी लिस्ट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी, नाग पंचमी, जीवित्पुत्रिका व्रत और तीज की छुट्टी नहीं होगी। हिंदुओं के इन बड़े त्योहार और पर्व पर स्कूलों में पढ़ाई होगी। दुर्गा पूजा की छुट्टियां भी इसके अलावा घटाई गई हैं। न्यूज18 की खबर के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में ईद और बकरीद की छुट्टी अब 3 दिन होगी। इस साल तक बकरीद की 2 दिन की छुट्टी होती थी। जबकि, ईद की 1 छुट्टी थी। मोहर्रम पर भी बिहार के सरकारी स्कूल अब 1 की जगह 2 दिन बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है, उसमें लिखा है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों में कम से कम 220 दिन की पढ़ाई होनी चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अगले साल की छुट्टियां घोषित की जा रही हैं।

बता दें कि पिछले दिनों ही नीतीश कुमार की सरकार विपक्षी बीजेपी के निशाने पर छुट्टियों की वजह से ही आई थी। बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा और छठ की छुट्टियां घटा दी थीं। जिसका बीजेपी ने जबरदस्त विरोध किया था। जिसके बाद दुर्गा पूजा और छठ पर पुराने तरीके से छुट्टियां बहाल की गईं। अब बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए जो ताजा छुट्टी का कैलेंडर घोषित हुआ है, उससे भी बवाल मचना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed