June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रणबीर कपूर के बाद अब विक्की कौशल के साथ Tripti Dimri करने वाली हैं बोल्डनेस की सारी हदें पार, देखकर घबरा जाएंगी कैटरीना

नई दिल्ली। तृप्ति डिमरी का नाम सुनते ही मशहूर शायर इब्ने-इसा का एक शेर याद आता है कि- ‘इस शहर में किस से मिले, हमसे तो छूटी महफ़िलें। हर शख्श तेरा नाम ले, हर शख्श दीवाना तेरा।’ जी हां, हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन्स देकर रातों-रात लाइमलाइट में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्यां मिलियन में हो गई है। एक्ट्रेस आईएमडीबी की रेटिंग में भी मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी की फेहरिस्त में पहले नंबर पर शुमार हो गई हैं। हर कोई एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर के बाद अब तृप्ति हैंडसम हंक विक्की कौशल के साथ भी सिल्वर स्क्रीन्स पर आग लगाने वाली हैं।

तृप्ति करेंगी विक्की के साथ रोमांस

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी जल्द ही एक रोम-कॉम पिक्चर में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बंदिश बैंडिट्स फेम निर्देशक आनंद तिवारी निर्देशित करेंगे। बता दें कि पिछले साल विक्की और तृप्ति ने क्रोएशिया में फिल्म के लिए एक गाना भी शूट किया था। इस गाने की शूटिंग से लीक हुई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर फिर से सामने आ गई हैं।

इन लीक तस्वीरों में विक्की कौशल गाने की शूटिंग के दौरान तृप्ति को अपने पास रखते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में विक्की नेशनल क्रश बन चुकी तृप्ति को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों तृप्ति अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। रणबीर कपूर के साथ फिल्म में दिए उनके इंटिमेट सीन के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में और भी इजाफा करने का काम कर रहे हैं। बता दें कि एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। ‘एनिमल’ ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 737.50 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं इसका देशभर में ग्रॉस कलेक्शन 530.35 करोड़ है। इस क्राइम ड्रामा और ए रेटेड रोमांस से भरपूर फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *