June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इधर कल ED के सामने केजरीवाल को होना है हाजिर, उधर विपश्यना शिविर के लिए निकले AAP संयोजक

नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रवर्तन निदेशालय ने शराब नीति घोटाला केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई है। ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल को 21 दिसंबर को ईडी के समक्ष पेश होना है।

वहीं दूसरी ओर आप मुखिया तय प्रोग्राम के तहत विपश्यना शिविर के लिए रवाना हो गए है, वो 10 दिन तक विपश्यना शिविर में रहेंगे। यानी कल वो ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि दूसरी दफा है जब आप मुखिया केजरीवाल ईडी ने समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले 2 नवंबर को भी केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा गया था। हालांकि सीएम केजरीवाल ने ईडी को लिखी चिट्ठी में चुनावी मजबूरियों का हवाला देते हुए पूछताछ में शामिल होने से इंकार कर दिया था।