March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कठुआ के पास क्रैश हुआ भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार को भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। ये हेलिकॉप्टर रणजीत सागर डैम की झील में क्रैश हुआ। इस घटना के बाद एनडीआरएफ का राहत- बचाव कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी। जैसे ही हेलिकॉप्टर डैम के पास पहुंचा तब क्रैश हो गया।

हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित

सेना के सूत्रों ने बताया कि रंजीत सागर बांध में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हथियार प्रणाली एकीकृत हेलीकॉप्टर ने पठानकोट (पंजाब) से उड़ान भरी थी और नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ।

हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है। कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से अब झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में कितने लोग थे, पूरी तरह क्या नुकसान हुआ है। अभी इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *