March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब अरबाज की EX वाइफ मलाइका अरोड़ा की बारी! 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से 2024 में होगी शादी?

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से अलग होने के 6 साल बाद अरबाज खान ने दूसरा जीवनसाथी चुन लिया है। अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर निकाह की तमाम वीडियो और तेजी से वायरल हो रही हैं। निकाह के प्राइवेट समारोह में सलमान खान और खुद अरबाज खान को भी डांस करते हुए देखा गया लेकिन अरबाज की शादी हो और बात मलाइका की न हो..ऐसा हो नहीं सकता है। जहां एक तरफ अरबाज अपनी नई जिंदगी की तरफ बढ़ रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका देर रात क्रिसमस पार्टी एंजॉय कर रही थी। अब मलाइका के वीडियो सामने के बाद यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं कि वो कब शादी कर रही हैं।

यूजर्स ने पूछा- शादी में नहीं गई…।

मलाइका को देर रात क्रिसमस पार्टी एंजॉय करते हुए देखा गया। वो अरबाज की शादी में शामिल नहीं हुई। हालांकि अब यूजर्स का कहना है कि अगला नंबर मलाइका का है और अब उन्हें भी अर्जुन कपूर के साथ सात-फेरे ले लेने चाहिए। दरअसल वीडियो में मलाइका व्हाइट ड्रेस में दिख रही है और बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके चेहरे पर क्रिसमस का ग्लो साफ दिख रहा है। हालांकि मलाइका को अकेला देखकर यूजर्स ने सवालों की बरसात कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स ने क्या-क्या पूछा है।

अब मलाइका करेंगे शादी?

एक यूजर ने लिखा- क्रिसमस पर सेंटा सौतन दे गया।एक दूसरे यूजर ने लिखा- अगला नंबर मलाइका है..और दोबारा इसके बेटे को आना पड़ेगा शादी में। एक अन्य ने लिखा- अरबाज ने अपने से आधी उम्र के लड़की से शादी कर ली। आप भी अर्जुन से पूछिए कि क्या कहता है। एक यूजर ने लिखा-अब मलाइका करेगी अर्जुन कपूर से शादी।  एक दूसरे ने लिखा- अब ये अर्जुन से शादी कर लेगी अरबाज को जलाने के लिए…। वीडियो के नीचे आपको ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।