March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया को डबल झटका, ICC ने दी ये कड़ी सजा

भारतीय टीम को हुआ डबल नुकसान

बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए पहले टेस्ट मैच से पहले WTC के पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर थी। लेकिन इस मैच में मिली हार के बाद भारत पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर आ गई है। दरअसल हार के बार भारतीय टीम 16 अंक और 44.44 अंक प्रतिशत पर पहुंच गया था। लेकिन ICC ने भारतीय टीम के 2 अंक और काट लिए है। जिसके बाद भारत का PCT% अब 44.44 से घटकर 38.89 हो गया है और इसी के कारण अब भारत पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया से भी नीचे आ गया है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा की ICC नें 2 अतिरिक्त पॉइंट क्यों काटे हैं। आपको बता दें कि ICC ने भारत को डबल झटका देते हुए ये फैसला भारत के स्लो ओवर रेट के कारण लिया है। बता दें मैच के दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने स्लो ओवर गति से गेंदबाजी की थी और इसी कारण भारत का 10 प्रतिशत मैच फीस फाइन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में नुकसान हुआ है।

क्या रहा मैच रिपोर्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम फिसड्डी साबित हुई और मैच के तीसरे ही दिन भारत को अफ्रिका के हाथों करारी हार मिली। दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 बनाए थे, और इसके सामने दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन ठोक डाले और भारत की पहली पारी के मुकाबले 163 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 131 पर ढेर हो गई और इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से मैच भी जीत लिया।