February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूजा हेगड़े हुई कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की जानकारी

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से काफी तबाही मची हुई है। इस महामारी ने कई फिल्मी हस्तियों को अपना शिकार बनाया है। अब इस कड़ी में पूजा हेगड़े का नाम भी शामिल हो गया है। पूजा को बॉलीवुड में ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से पहचान मिली थी। अब वो प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आएंगी।

पूजा हेगड़े ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोविड हो गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं।

पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर लिखा, ”हैलो, आप सभी को सूचित कर रही हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उन लोगों से टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट करती हूं, जो हाल ही में संपर्क में थे।”

उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पूजा हाल ही में हैदराबाद में राम चरण के साथ एक गाने की शूटिंग पूरी की थी। इसके बाद वो प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’ फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन कोरोना की वजह से इसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *