यूपी

लोग घर के पास ही करा सकेंगे रजिस्ट्री, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में अब नहीं होगी धांधली

शेयर करें:

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने धांधली रोकने के लिए और लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब प्रदेशवासियों के घर के पास ही रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान कराएगी। इसमें डीएम की रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। वहीं, जरुरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस खोले जाएंगे। जिसमें जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने की सुविधा शुरु हो जाएगी।

PunjabKesari
बता दें कि प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री में हो रही धांधली को रोकने के लिए इस सुविधा को शुरू करने जा रही है। सरकार जरुरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस भी खोलेगी। जिसमें ऑनलाइन सभी सुविधाएं दी जाएगी हैं। सरकार ऐसे कई कार्यालय खोल चुकी है। अब राज्य सरकार ने शहरों का दायरा नए सिरे से तय किया है। प्रदेश में नई नगर पंचायतें बनाने के साथ ही बड़े शहरों में नए गांवों को शामिल किया है। सौ से डेढ़ सौ गांवों के साथ ही शहरों में वार्डों के हिसाब से ऑफिस बनाए जा रहे हैं। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

PunjabKesari
इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को अपनी रजिस्ट्री कराने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। इससे पहले सरकार  चित्रकूट, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में उप निबंधक ऑफिस खोल चुकी हैं। सीमाओं के आधार पर यह निर्धारण किया गया है। नई तैनाती होने तक इन ऑफिसों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम शुरू कर दिया गया है। नए खुल रहे उप निबंधक ऑफिस में ऑनलाइन सारी सुविधा दी जा रही हैं।

Ad Zone: in_content

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों जुबानी जंग चल रही है। जिसके बाद से सियासत गरमा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से अपनी जान को खतरा बताया है। जिसके बाद अब उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य मायावती के समर्थन में उतरे है। उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI