February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जबरन किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, पलवल में नाबालिग को 3 महीने पहले डराकर अपने साथ ले गया था आरोपी

पलवल : पलवल कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवार की 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती करने और उससे पेट की भूख शांत करने के लिए भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 3 महीने बाद लड़की और उसके साथ दरिंदगी करने वाले युवक को काबू कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक पलवल कैंप थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक गरीब परिवार की नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया और तीन महीने तक लड़की को जबरन अपनी हवस की शिकार बनाता रहा। आरोपित दरिंदा हितेश भी पीड़ित परिवार के पास में ही किराए पर रहता था। जो गत 24 सितंबर 2023 को मौका पाकर लड़की को डरा -धमका कर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गया था। पुलिस और परिवार के लोग लगातार उसे तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें जानकारी मिली कि पीड़िता निकटवर्ती गांव कुशलीपुर में देखी गई है। तलाश करते हुए पीड़िता की नानी कुशालपुर मौसम स्थान पर पहुंची जहां पर लड़की और लड़का रह रहे थे। पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए आरोपित को अपनी हिरासत में ले लिया। पीड़िता को जब नागरिक अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरी जांच में मालूम हुआ नाबालिग के पेट में बच्चा है। जिसे पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़िता और परिवार के लोग आरोपित युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सजा की मांग कर रहे हैं। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके खिलाफ अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

You may have missed