June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमिताभ के बंगले समेत तीन रेलवे स्टेशनों पर बम रखे जाने का कॉल निकला फर्जी, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखे जाने की खबर मिली थी। जैसे ही इसकी सूचना मुंबई पुलिस को लगी तो तुरंत ही इन जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है पुलिस को इन जगहों पर बम रखे जाने को लेकर फोन आया था। हालांकि अब तक पुलिस को किसी तरह की संदिध गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी की माने तो जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया है। शुक्रवार रात को मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को एक फोन कॉल आया था जिसमें एक शख्स द्वारा ये कहा गया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम प्लांट किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस फोन कॉल के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी उन संबंधित जगहों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।” हालांकि जांच में जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो उन जगहों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। फिलहाल पुलिस उस फर्जी फोन करने वाले की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *