April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्रिप्टोबाजार में आई भारी तेजी, मालामाल हुए बिटकॉइन के निवेशक

नई दिल्ली। क्रिप्‍टोकरेंसी बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि आज सभी टॉप क्रिप्‍टोकरेंसी में काफी अच्‍छी तेजी दर्ज की गई है। क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से लेकर पोल्‍काडॉट में भी काफी अच्छी बढ़त हुई है। जिस वजह से कारोबार में भी काफी अच्छे से बढ़त कर रहा है। इसी वजह से शनिवार को वैश्विक क्रिप्‍टो मार्केट कैप में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। क्रिप्टो मार्केट अब बढ़कर 1.76 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। जिसमे बीते 24 घंटों के दौरान 5.88 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल क्रिप्‍टो मार्केट का वॉल्‍युम भी बढ़कर 1.40 फीसदी तक आ गया है।  जिसके बाद यह अब करीब 101.06 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं यदि स्‍टेबल कॉइन्‍स की बात की जाए तो यह भी बढ़कर 80 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। कुल वैश्विक क्रिप्‍टो मार्केट में इसकी हिस्‍सेदारी करीब 79.16 फीसदी तक दर्ज की जा रही है।

बिटकॉइन में हुआ बड़ा इजाफा

क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी देखी जा रही है, इसके साथ ही बिटकॉइन में निवेश करने वाले निवेशकों को भी काफी अच्छा फायदा मिल रहा है। शनिवार सुबह में दुनिया की यह सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी यानी बिटकॉइन 43,000 डॉलर के पार पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान इसमें 6.81 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है। जबकि, बीते एक सप्‍ताह में देखें तो इसमें 3.21 फीसदी की तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *