June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अस्पताल में भर्ती, जींद में तालाब खोदाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबी 7 महिला मजदू: बड़ा हादसा

जींद : जींद जिले के गांव ईगराह में बड़ा हादसा हो गया जहां तालाब की खोदाई के दौरान सात मजदूर महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। पास ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें मिट्टी में से बाहर निकाला और जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि गांव ईगराह में तालाब की खोदाई का काम चल रहा है। आज सुबह महिला मजदूर काम करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास आराम कर रही थी। तभी मिट्टी का ढेर खिसक गया और इन महिला मजदूरों के ऊपर मिट्टी गिर गई। आसपास बैठी दूसरी महिलाओं ने शोर मचाया। जिसके बाद मनरेगा मेट प्रदीप और गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर समेत ग्रामीणों ने करीब 7 महिला मजदूरों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। वहीं गांव की 40 वर्षीय नवीना, 39 वर्षीय बबीता, 25 वर्षीय नीतू, 38 वर्षीय शारदा, 33 वर्षीय निर्मल, 28 वर्षीय मंजू, 26 वर्षीय किरण को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि एक महिला को छुट्टी दे दी गई।

NEWS SOURCE : punjabkesari