February 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चंडीगढ़ में BJP ने जीता मेयर का चुनाव, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए गदगद, INDIA गठबंधन पर ऐसे कसा तंज

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को पहला बड़ा झटका लगा है। चडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। मनोज सोनकार चडीगढ़ के मेयर बन गए है। भाजपा को 16 और इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले है। इसी बीच चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव जीतने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मेयर चुनाव जीतने पर इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया है। नड्डा ने मेयर का चुनाव जीतने पर  चडीगढ़ भाजपा को बधाई दी है।

जेपी नड्डा का ट्वीट-

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”इंडिया गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गई, यह दर्शाता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।”

चडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर आप और कांग्रेस के साथ थी। लेकिन भाजपा ने इंडिया गठबंधन को चारों खाने चित्त करते हुए चुनाव जीत लिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के 8 वोट रद्द कर दिए गए। इसको लेकर सदन में हंगामा भी देखने को मिला है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चडीगढ़ का मेयर चुनाव जीतने पर कहा, इंडी गठबंधन को एक और बड़ा झटका। एक और क्लेश उनके सामने आ चुका है, जब चडीगढ़ में मेयर का चुनाव भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर ने जीत लिया.. जो आप और कांग्रेस का सयुक्त प्रत्याशी था उसको करारी हार का सामना करना पड़ा…हमें पता है कि पंजाब आप और कांग्रेस एक दूसरे के जानी दुश्मन है…एक थी कांग्रेस और एक था जोकर इस प्रकार की बातें करना…पता नहीं एक दूसके को अंदरूनी रूप से धोखा दे दिया… बंगाल में ममता और बिहार में नीतीश कुमार के बाद इंडिया गठबंधन को एक और झटका मिला है।