June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला

नई दिल्ली। आखिरकार भूमि घोटाला में लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद उनकी कोर्ट में पेशी होनी है, जिसके बाद उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। बता दें कि कई घंटों की पूछताछ के बाद हेमंत ने अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। उधर, हेमंत के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन अभी तक राज्यपाल की ओर से उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया, जिसे ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि जेएमएम खेमे में विधायकों का अभाव है। शायद इसलिए अभी तक विधायकों को सरकार बनाने के लिए बुलावा नहीं भेजा गया है।

बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन 40 घंटों तक गायब रहे, जिसके बाद राज्यपाल ने इस स्थिति को गंभीर बताकर फौरन मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलावा भेजा और उनसे इस बारे में गंभीर मंत्रणा की। उधर, 40 घंटे के बाद हेमंत दिल्ली से फौरन रांची पहुंचे। वहीं, रांची पहुंचने के बाद उन्होंने विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें कल्पना सोरेन और चंपई सोरेन के नाम को लेकर विधायकों से हस्ताक्षर करवाए गए। हालांकि, पहले कल्पना सोरेन के नाम को लेकर चर्चा प्रबल थी कि उन्हें हेमंत की गिरफ्तारी के बाद सीएम पद की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन शायद उनके नाम पर पार्टी एकमत नहीं हो पाई, जिसके बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया, लेकिन यह गंभीर स्थिति है कि अभी तक राज्यपाल की ओर से न्योता नहीं भेजा गया है।

हालांकि, चंपई ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने के बाबत दावा पेश कर दिया है। आइए, इस रिपोर्ट में हम आपको झारखंड की राजनीति में चल रही पल-पल की उथल-पुथल के बारे में तफसील से बताते हैं।