June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. इस याचिका पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया है और उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है. कोर्ट में सोरेन की तरफ से उनके वकील कपिल सिब्बल पेश हुए थे.

हेमंत सोरेन की याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट आने से पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए था. वहीं सोरेने के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हम लोग एक मुख्यमंत्री के मामले से जूझ रहे हैं. जस्टिस खन्ना ने कहा कि कोर्ट तो सभी के लिए खुला है. अगर हम एक शख्स को इस तरह से सीधे आने की अनुमति देते हैं तो सभी को देनी पड़ेगी.

सोरेन की याचिका पर कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि वह सुनवाई नहीं करेगा. जस्टिस खन्ना ने कहा कि आप हाई कोर्ट जाइए, हम इस मामले को नहीं सुनेंगे. बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने पहले हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन उसे वापस ले लिया और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

NEWS SOURCE : lalluram