April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब अक्षय कुमार करेंगे ओटीटी पर डेब्यू, जल्द शुरू होगी ‘The End’ की शूटिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। वो बड़े पर्दे पर तो अपना जादू चला चुके हैं अब वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। उन्हें लेकर अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि वो जल्द ही नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘The End’ है जिसकी शूटिंग वो जल्दी दी शुरू करने वाले हैं।

अक्षय बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर कमाल करने के लिए तैयार हैं। इस खबर को लेकर उनकी काफी चर्चा हो रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म द एंड (The End) की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस खबर को अभी तक अक्षय की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है।

खबरों की मानें तो अक्षय अपनी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू कर सकते हैं। जिसे वो इसी साल खत्म कर देंगे। ये फिल्म अमेजॉन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी अक्षय और अमेजॉन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में वो शानदार स्टंट करते नजर आएंगे।

इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ भी रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय कुमार ने बताया था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 अगस्त 2021 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट का रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा हुमा कुरेशी, लारा दत्ता और वाणी कपूर अहम रोल में नजर आएंगे। वही फिल्म का डायरेक्शन रंजीत एम तिवारी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *