March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ताज महल देखने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी, अब शनिवार को कर सकेंगे इसका दीदार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हफ्ते में दो दिनों की बंदी थी जिसे अब खत्म करते हुए सरकार ने एक दिन कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब आगरा में पर्यटक शनिवार को भी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इसे लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है। जिसमें ये कहा गया कि पहले हफ्ते में शनिवार और रविवार का लॉकडाउन था, जिसे अब एक दिन का करते हुए रविवार का कर दिया गया है। ऐसे में अब पर्यटक शनिवार को भी ताजमहल के दीदार कर सकेंगे।

बता दें, कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था तो वहीं दूसरी लहर में 61 दिनों के लिए बंद रखा गया था। इसके बाद 16 जून को पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए इसे खोल दिया गया। इस वक्त ताजमहल सुबह 6 बजे खुलता है जो की सूर्यास्त के समय 6 बजकर 15 मिनट पर बंद होता है। ताजमहल में एक बार में 650 लोगों को जाने की इजाजत है। एंट्री के लिए ऑनलाइन टिकट दी जा रही है।

मुख्य गुम्मद की नहीं मिलेगी साफ फोटो

प्रदूषण से बचाने के लिए ताजमहल पर मड पैक थैरेपी की जाती है। ये थैरेपी कुछ महीनों के अंतराल में की जाती है। जिसकी वजह से अभी कुछ समय तक ताजमहल के मुख्य गुम्मद के मड पैक के चलते पर्यटकों को इसके दीदार में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। काम के दौरान इसके मुख्य गुम्मद के साथ पर्यटक साफ फ़ोटो नही ले पाएंगे। जिससे पर्यटकों में निराशा देखने को मिलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *