May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

छुपाकर रखी थी बोतलें…4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, हरियाणा में एंबुलेंस में शराब तस्करी

सोनीपत : हरियाणा का सोनीपत जिला हमेशा से ही शराब तस्करी को लेकर सुर्खियों में रहा है लेकिन अब सोनीपत पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है जोकि एंबुलेंस में सोनीपत से शराब भरकर बिहार में शराब सप्लाई करता था और उन्होंने एंबुलेंस में एक केबिन भी शराब रखने के लिए शातिराना तरीके से बना रखा था।

PunjabKesari

महंगी शराब की 96 बोतलें की बरामद

जानकारी के मुताबिक यह चारों आरोपी रघुनाथ और रमेश जो कि बिहार के रहने वाले हैं जबकि इनके दो साथी राहुल और विक्की सोनीपत के रहने वाले है। यह सभी आरोपी शातिराना तरीके से एंबुलेंस में बिहार में अब शराब तस्करी करते थे और महंगी शराब को बिहार लेकर जाते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने एंबुलेंस में 96 महंगी शराब की बोतलें बरामद की है जो कि एक केबिन में छुपाई गई थी। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन को जेल भेज दिया है, जबकि रमेश को रिमांड पर लिया है, ताकि इससे पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा सके।

थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में शराब भरकर बिहार सप्लाई की जाती है जिस आधार पर हमने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर एक नाका लगाया और जब एक एंबुलेंस को आता हुआ देखा और उसे रोकने का प्रयास किया तो वह एंबुलेंस को लेकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन हमने उनका पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया और इस एंबुलेंस से हमने 96 अवैध रूप से रखी गई शराब की बोतलें बरामद की है, जो कि महंगी शराब है।

NEWS SOURCE : punjabkesari