May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Netflix पर मौजूद ये 5 हॉरर मूवीज रात को भूलकर भी ना देखें अकेले, कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। फिल्मों की दुनिया में एक से बढ़कर एक हर जॉनर की फ़िल्में बनाई जाती है फिर चाहे रोमांटिक हो, कॉमेडी हो, एक्शन हो, सस्पेंस हो या फिर हॉरर… हर तरह के दर्शकों को अलग-अलग तरह की फीचर फिल्में पसंद आती हैं। कुछ लोग रोमांटिक फ़िल्में देखना पसंद करते हैं कुछ लोगों को थ्रिलर पसंद आता है, कुछ लोग सस्पेंस वाली फ़िल्में चाव से देखते हैं। लेकिन अगर बात हॉरर फिल्मों की, की जाये तो ऐसी फ़िल्में देखना लोग ज्यादा पसंद करते हैं, फिर चाहे बाद में डर के मारे उनसे अकेले बाथरूम भी न जाया जाए। अगर आप भी इस तरह की फिल्मों के शौक़ीन हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं Netflix पर मौजूद ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिसे देखकर आपकी रूह भी कांप जाएगी।

अंडर द शैडो

2016 में रिलीज हुई फिल्म अंडर द शैडो आपकी रूह कंपकंपाने के लिए काफी है। इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दो देशों की जंग को फिल्माया गया है जिसमें कुछ समय बाद मां को पता चलता है कि उसकी बेटी भूतों के साये में है जिसके बाद मां अपनी बेटी को भूतों की गिरफ्त से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास करती है।

जैसाबेला

जैसाबेला रहस्यों से भरी एक भूतिया फिल्म है जिसमें आत्माओं की ऐसी घटनाओं को फिल्माया गया है जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज की गई थी।

द हॉन्टिंग ऑफ बेली मैनर

अगर आपको हॉरर फ़िल्में देखना पसंद है तो आप Netflix पर मौजूद इस हॉरर वेब सीरीज को देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी दो बच्चों की देखभाल करने वाली एक नैनी की है।

आरंग

अगर आप हॉरर जॉनर की फिल्मों में भी कुछ अलग देखना चाहते हैं तो आरंग आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। ये एक कोरियन हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक लड़की की रहस्य्मयी तरीके से हुई मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। मौत के बाद इस लड़की की आत्मा इधर-उधर भटकती रहती है जब तक कि उसे अपनी मौत के वास्तविक कारण का पता नहीं चल जाता।

दी मिडनाइट क्लब

दी मिडनाइट क्लब नाम की ये फिल्म साल 2022 में आई थी। ये फिल्म एक रिहैब सेंटर पर आधारित है जिसमें मरीजों की मौत को बेहद करीब से दिखाया गया है। इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।