June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने का केक, सेलिब्रेशन में बहाया पानी की तरह पैसा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं उर्वशी हमेशा अपने महंगे-महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं। हर साल उर्वशी अपने जन्मदिन के मौके पर पानी की तरह पैसा बहाती हैं और इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी इस परंपरा को जारी रखा है। जी हां, उर्वशी रौतेला ने अपने 30वें जन्मदिन के मौके पर 24 कैरेट का सोने का केक काटा है, जो फ़िलहाल खूब चर्चा में बना हुआ है। उर्वशी ने 24 कैरेट का गोल्ड केक काटकर सबको हैरान कर दिया है और अब इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

उर्वशी ने काटा गोल्ड केक

आज उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हर साल की तरह इस साल भी बड़े ठाठ-बाठ से अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उर्वशी ने 24 कैरेट का गोल्ड प्लेटेड केक काटकर सबको हैरान कर दिया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने ऐसा कुछ किया हो। बता दें कि पिछले साल भी उर्वशी ने अपने जन्मदिन पर हीरे का केक काटा था। इसके अलावा एक्ट्रेस की पिछले साल की बर्थडे पार्टी में 24 कैरेट सोने के कप केक भी थे।

हनी सिंह के साथ किया सेलिब्रेट

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने इस साल अपना जन्मदिन अपने खास दोस्त यो यो पर हनी सिंह के साथ मनाया है। उर्वशी ने अपने जन्मदिन के इस सेलिब्रेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में रैपर बड़े ही प्यार से उर्वशी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उर्वशी और हनी साथ में एक बार फिर अपने ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो ”लव डोज” के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं और उर्वशी ने अपना ये जन्मदिन भी लव डोज के सेट पर ही मनाया है।