June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इन कारणों से बढ़ेंगे दाम 70 हजार रुपए तक जा सकता है सोने का भाव!

एक तरफ शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर सोना नई ऊंचाईयां छू रहा है। मंगलवार को सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज (बुधवार) सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव भी 74 हजार रुपए पार कर गए थे। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 64,702 रुपए के भाव पर खुला। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सोने के रेट 70 हजार रुपए प्रति ग्राम हो सकते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ेगी। इसके पीछे दो कारण बताएं जा रहे हैं। पहला है देश में स्थिर और मजबूत सरकार। दूसरा है अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक का ऐलान। आपको बता दें कि कई एक्सपर्ट का मानना है कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आ सकते हैं। इसलिए सरकार का द्वारा चलाई जाने वाली सभी नीतियां जारी रहेगी। वहीं, अमेरिकी फेडरल बैंक अपने ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। इस बात के संकेत फेडरल बैंक चीफ के दिए गए बयान से पता चल रहा है।

ये हैं वजह

वहीं, ज्वैलरी एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में देश की जीडीपी और मजबूत होगी, जिसकी वजह से लोग सोने पर निवेश करने पर विचार करेंगे। वहीं, मई के महीने में अक्षय तृतीया भी आने वाला है। इस दिन काफी लोग सोना खरीदना या सोने में निवेश करने पर जोर देंगे, जिससे इसकी मांग में इजाफा हो जाएगा। ऐसे में सोने के बढ़ जाएंगे। ऐसे में लोग की मांग को देखते हुए इसकी कीमतें आसमान छू सकती है।

सोने-चांदी का वायदा भाव

MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 143 रुपए की गिरावट के साथ 64,702 रुप के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 64,722 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने 65,140 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 171 रुपए की गिरावट के साथ 73,202 रुपए के भाव पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,136.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,141.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,133.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.89 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

NEWS SOURCE : punjabkesari