June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रिटायर्ड कर्नल, उसकी पत्नी और नौकरानी पर चाकू से हमला, एक की मौत, पंचकूला में हत्या का मामला

पंचकूला: हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पंचकूला के सेक्टर-2 में दिनदहाड़े हत्या का मामला आया सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कर्नल उसकी पत्नी और नौकरानी पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवार पर तीन अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल राज कृष्ण शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।
उनका इलाज  पंचकूला के निजी अस्पताल में जारी है। बता दें कि घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेज धार हथियार से हमला किया गया है। हमले में नौकरानी संतोष कुमारी भी घायल हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर शिबास कबीराज ने नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल नौकरानी संतोष कुमारी की हालत का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।
NEWS SOURCE : punjabkesari