3 की सुबह हो गई थी मौत, बहादुरगढ़ में सड़क हादसे में घायल चौथे छात्र ने भी तोड़ा दम
बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में सुबह तीन छात्रों की मौत हो गई थी जबकि एक छात्र गंभीर रुप से घायल था। अब छात्र चौथे छात्र ने भी दम तोड़ दिया है। मृतक छात्र मोहित ग्यारहवीं कक्षा का था। दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था।
मृतक अजीत, सुजीत और कपिल
बताया जा रहा है कि मृतक अजीत और सुजीत सगे भाई थे। दोनों भाई मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। वह दोनों माता-पिता के साथ कई सालों से मांडौठी गांव में ही रह रहे थे। मृतक अजीत और सुजीत के माता-पिता बिहार गए हुए थे। तीसरा मृतक कपिल मांडौठी में मामा के घर रहता था। वहीं छात्र मोहित ने भी दम इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
