March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रेप की घटनाओं पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी की खुली पोल, पीड़िता की मां ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी का झूठ एक बार फिर पकड़ा गया है। दरअसल रेप की घटनाओं पर बवाल मचाने वाले राहुल गांधी झूठ की पोल खोल गई है। दरअसल हाल ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली नांगल गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए बड़ी गलती कर बैठे।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पीड़िता के माता-पिता के साथ मुलाकात कर तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी झूठ बोला था कि तस्वीर शेयर करने के लिए उन्होंने पीड़िता परिवार से सहमति ले ली थी। लेकिन हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी बचाव में उतार गई। मगर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का झूठ आखिरकार सबके सामने आ ही गया।

रअसल पीड़िता की मां ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में राहुल गांधी के झूठ को पोल खोल दी। पीड़िता की मां ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तस्वीर साझा की लेकिन उनसे पूछा नहीं। पीड़िता की मां ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि आपको इंसाफ दिलाएंगे। और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

वहीं राहुल गांधी को बचाने के लिए कांग्रेस ने भी झूठ बोलते हुए कहा था कि दुष्कर्म पीड़िता की मां को फोटो साझा करने से कोई आपत्ति नहीं है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रेप पीड़िता बच्ची के माता-पिता की पहचान सार्वजनिक करते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *