June 7, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अस्पताल ले जाते समय बेटे के हाथों में तोड़ा दम, कार की चपेट में आया पशु व्यापारी

अंबाला : आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां अंबाला जिले में पशु व्यापारी ने कार की चपेट में आने के बाद बेटे के हाथों में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नारायणगढ़ के वार्ड-11 निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। कार की टक्कर लगने से इंद्रजीत को गंभीर चोटें आई थीं, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था, लेकिन बीच रास्ते में इंद्रजीत ने अपने बेटे के हाथ में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक नारायणगढ़ के वार्ड-11 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता इंद्रजीत सिंह अपने इलाके में पशुओं की खरीद-फरोख्त का व्यापार करते थे। रोज की तरह अपनी बाइक पर 5 मार्च की शाम को साढ़े 7 बजे गांव हैडर से वापस लौट रहे थे। वह उसी दिन शाम को पंजलासा चौक के पास बैठा था। उसके पिता जैसे ही सढौरा रोड स्थित बीजेपी के दफ्तर के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार एक अर्टिगा गाड़ी आई और उसके पिता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसके पिता लहूलुहान हो गए। वह मौके पर ही था। वह अपने पिता को तत्काल गाड़ी से सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे एंबुलेंस से अपने पिता को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। बीच रास्ते में उन्होंने अपने पिता को चेक किया तो कुछ शक हुआ। वे दोबारा शहजादपुर सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari