March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘स्ट्रगलिंग दीदी’ कहने पर अनन्या पांडे ने ट्रोल्स को दिया ये जवाब

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे, फैंस के दिल में अपने भोले अंदाज और क्यूट लुक्स की वजह से जगह बना पाने में कामियाब रही हैं। लेकिन वो कुछ उन एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करती हैं। हालांकि अनन्या पांडे इनसब पर ध्यान नहीं देती वह अपने काम पर ही फोकस रखती हैं। वहीं जब एक्ट्रेस अरबाज खान के शो पिंच 2 में पहुंचीं, तो उनसे ट्रोल्स के बारे में सवाल पूछे गए और जिसका अनन्या ने अच्छा खासा जवाब भी दिया।

स्ट्रगलिंग दीदी हैं अनन्या

शो के दौरान अनन्या पांडे से पूछा गया कि कई दफा फैंस उन्हें स्ट्रगलिंग दीदी कहते हैं, उनके एसेंट का मजाक भी बनाया जाता है। जब अरबाज ने अनन्या से पूछा गया कि लोग उनके एसेंट पर कहते हैं कि उनका एसेंट सुन लोगों के कानों से खून निकलने लगता है। तो इसका जवाब देते हुए अनन्या पांडे ने कहा कि- मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मैं आपके लिए टिश्यू भी भेजती हूं। उन्होंने कहा कि- हां, मुझे स्ट्रगलिंग गर्ल क्यों कहते हैं? ये फनी साउंड करता है।

नेपोटिज्म पर अनन्या के विचार

यह तो सभी जानते हैं कि नेपोटिज्म पर हमेशा ही अनन्या को ट्रोल किया जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस कई दफा तो ट्रोल्स को इग्नोर करती भी नज़र आई हैं। लेकिन एक दफा राजीव मसंद संग हुए इंटरव्यू में अनन्या ने कहा था कि- सिर्फ इसलिए कि मेरे पिता एक्टर हैं मैं अभिनय करने के अवसर को कभी ना नहीं कह सकती। मेरे पिता कभी भी धर्मा प्रोडक्शन के एक्टर नहीं रहे हैं, ना तो उन्होंने कभी कॉफी विद करण में हिस्सा लिया है। तो मेरे लिए फिल्मों में काम करना इतना भी आसान नहीं था जितना लोगों को लगता है।

गौरतलब है कि अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वे पति पत्नी और वो और खाली पीली जैसी फिल्म में नज़र आईं। वहीं अब वह अपनी आने वाली फिल्म Liger में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *