March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया के नाम पर रखा सरकारी स्कूल का नाम

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में देश का नाम रोशन करने वाले रवि दहिया को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूल का नाम रवि दहिया के नाम पर करने का केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आदर्श नगर में स्थित लड़कों के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर अब रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया गया है। वहीं इस स्कूल को लेकर जानकारी सामने आई है कि, इसी स्कूल में रवि दहिया ने भी पढ़ाई की थी।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। ऐसे में उनके सम्मान में स्कूल का नाम बदलकर रवि दहिया बाल विद्यालय रखने का फैसला किया है। वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल से रवि दहिया ने 10 अगस्त को आवास पर जाकर मुलाकात की थी।

इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि ओलिंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया का स्वागत करते हुए खुशी हुई। टोक्यो ओलिंपिक में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। रवि दहिया ने अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित किया है और लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।

बता दें कि रवि दहिया सोनीपत के गांव नाहरी के रहने वाले हैं। उनके पिता राकेश दहिया पेशे से किसान हैं आर्थिक तंगी का सामना करते हुए रवि दहिया को ओलंपिक तक का सफर कराया। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल मुकाबला जीत तो नहीं पाए थे लेकिन देश के लिए रजत पदक जरूर जीता। ऐसे में जब वो भारत वापस आए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *