March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कल से अगले 5 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। अगर आपको इस हफ्ते में बैंक से जुड़े कोई कामकाज निपटाने हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, कल से कई शहरों में बंद रह सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बिना काम करवाए ही बैंक से वापस लौटना पड़ सकता है। कल यानी गुरूवार 19 अगस्त से 23 अगस्त तक लगातार 5 दिनों तर बैंकों में छुट्टी  रह सकती है। हालांकि आपको बता दें कि बैंकों में रहने वाली ये छुट्टियां एक ही समय में सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। हर राज्यों में अलग-अलग दिन में छुट्टी निश्चित की गई है। कई स्थानों पर ये छुट्टियां स्थानीय जरूरत के अनुसार तय की गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को नहीं खुलेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का ये नियम प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंकों में लागू है। तो चलिए आपको बताते हैं आने वाले 5 दिनों में किन शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा…

19 से 23 अगस्त तक इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

19 अगस्त को मुहर्रम (अशूरा) को लेकर अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

20 अगस्त को मुहर्रम/फर्स्ट ओणम है जिसे लेकर चेन्नई, बेंगलूरु, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

21 अगस्त को थिरुवोणम है, इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक नहीं खुलेंगे।

22 अगस्त को रविवार के कारण बंद रहेंगे बंद।

23 अगस्त श्री नारायणा गुरु जयंती के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे बैंक।

बैंकों की आने वाली छुट्टियों की ये है लिस्ट

28 अगस्त के बाद बैंकों में आगे आने वाली छुट्टियों की बात करें तो 28 को महीने का चौथा शनिवार पड़ेगा और 29 अगस्त को रविवार जिसकी वजह से देशभर के बैंकों में छुट्टियां रहेगी। 30 अगस्त को जन्माष्टमी है जिसकी वजह से अहमदाबाद, पटना, रायपुर, रांची, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। 31 अगस्त को श्री कृष्ण अष्टमी पड़ेगी जिसे लेकर हैदराबाद के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *