May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लगातार तीसरे दिन कम हुए डीजल के दाम, इस कीमत पर बिर रहा पेट्रोल

नई दिल्ली। आज लगातार तीसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल के दाम कमी देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते 3 दिनों में डीजल की कीमत में 60 पैसे की गिरावट आई है। इस दौरान पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। 18 जुलाई के बाद से ही पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 आपके शहर में ये है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.84 89.27
मुंबई 107.83 96.84
चेन्नै 101.49 93.84
कोलकाता 102.08 92.32
भोपाल 110.20 98.05
रांची 96.68 94.22
बेंगलुरु 105.25 94.65
पटना 104.25 95.01
चंडीगढ़ 97.93 88.93
लखनऊ 98.92 89.61

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *