June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसान प्रीतपाल सिंह को किया गया चंडीगढ़ रैफर, पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को लिखी गई चिट्ठी का असर

चंडीगढ़: किसान आंदोलन में घायल हुए किसान प्रीतपाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक पी.जी.आई. से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस बीच पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी।

इसके लिए पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को चिट्ठी लिखकर प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने उसे वापिस बुलाकर उसका राज्य में ही मुफ्त इलाज करवाने की बात कही। बता दें कि किसान प्रदर्शन दौरान हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल को हिरासत में लिया था और रोहतक के पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था।

जिक्रयोग्य है कि बीते दिन पंजाब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने प्रीतपाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतपाल के परिवार के अनुरोध पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. शिफ्ट किया गया है। फिलहाल प्रीतपाल की सेहत सामान्य है। वह खतरे से बाहर है।

NEWS SOURCE : punjabkesari