आज से शुरू होगा केबीसी-13, शो में होंगे कई बड़े बदलाव
नई दिल्ली। टीवी का मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ही इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। बता दें कि 21 साल से दिखाए जा रहे एस शो का ये 13वां सीजन होगा। इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं, जो दर्शकों के लिए काफी नए और सरप्राइजिंग होंगे। शो के टाइमर से लेकर सेट में काफी बदलाव नजर आएंगे। ये शो काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। ये शो टीवी के बड़े और हिट शो में से एक है।
कब और कहां देख सकते हैं केबीसी 13
अमिताभ बच्चन के इस फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का प्रीमियर आज यानी 23 अगस्त से सोनी टीवी पर होगा। ये शो रात 9 बजे टेलिकास्ट होगा।
ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे केबीसी 13
अमिताभ बच्चन के इस फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को दर्शक ऑनलाइन भी देख सकते हैं। ये शो टीवी के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा। जो चैनल के ऐप ‘ सोनी लिव’ पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा इसे जियोटीवी पर भी इसे देखा जा सकते हैं।
केबीसी 13 प्रोमो
अमिताभ बच्चन के इस फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। जिसे देख दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
शो में होंगे कई बड़े बदलाव
इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं, जो दर्शकों के लिए काफी नए और सरप्राइजिंग होंगे। शो के टाइमर से लेकर सेट में काफी बदलाव नजर आएंगे। इस बार शो का गेम टाइमर भी बदलने वाला है। जिसे ‘धुक-धुक जी’ का नाम मिलने वाला है।
इसके अलावा शो का सेट भी अलग होने वाला है, जो काफी अट्रैक्टिव होगा। इसके अलावा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट भी बदने वाला है। शो की शुरुआत इसी से होती है। लेकिन अब इसे ट्रिपल टेस्ट में बदल दिया गया है। जो कंटेस्टेंट्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। इसके पीछे कारण ये है कि कंटेस्टेस्ट्स को अब एक सवाल की जगह तीन GK के सवालों का जवाब देना होगा। जो भी कंटेस्टेंट कम से कम समय में तीनों सवालों का सही जवाब देगा, वो सीधे हॉट सीट पर पहुंच जाएगा।
