मल्लिका शेरावत ने खोले बॉलीवुड के राज, बताया- बोल्ड इमेज के कारण मेल एक्टर्स ने की थी फायदा उठाने की कोशिश
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही पर्दे से दूर रहीं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया, जिसे लेकर वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई राज खोले। साथ ही बताया कि वो कैसे उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। साथ ही ये भी बताया कि उनकी बॉलीवुड जर्नी कैसी रही है।
बता दें कि मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में काफी बोल्ड फिल्में की हैं, उनकी च्वॉइसेस भी बोल्ड रहीं। अपनी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने ‘ख्वाहिश’ और ‘मर्डर’ जैसी फिल्में कीं। इतना ही नहीं उन्हें हमेशा से ही बोल्ड सीन्स के लिए जज किया गया हैं।
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत के इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- मैंने डायरेक्टली चीजें फेस नहीं कीं। स्टारडम मेरे लिए काफी आसान रहा। मैं लकी थी और मेरे लिए चीजें खुद होती चली गईं। मैं मुंबई आई। मुझे ख्वाहिश और मर्डर फिल्म मिली। मुझे ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। लेकिन फिल्मों के बाद, क्योंकि मर्डर थोड़ी बोल्ड फिल्म थी, मेरी इंडस्ट्री में बोल्ड इमेज बन गई। कई मेल एक्टर्स ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। उनका कहना था कि अगर आप ऑनस्क्रीन बोल्ड हो सकती हो तो ऑफस्क्रीन क्यों नहीं?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनमें से किसी ने भी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन पर्सोना को अलग-अलग नहीं रखा। ऐसे में मुझे कई बार बुरी स्थिति का भी सामना करना पड़ा। मैं एक मजबूत महिला हूं। मैं अपने मेल एक्टर्स से कहती थी कि माफ करिएगा, मैं कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी। मैं बॉलीवुड में कॉम्प्रोमाइज करने नहीं आई हूं, करियर बनाने आई हूं। ऐसे में फिर कभी उन्होंने मेरे साथ काम नहीं किया।
