तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग ने चेक किया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सोमवार, 15 अप्रैल, 2024 को निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आयोग के उड़न दस्ते द्वारा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ। निरीक्षण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर उतरते ही अधिकारी पहुंचते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से निकलते हैं। राहुल गांधी आम चुनाव से पहले अपनी पार्टी के प्रचार के लिए तमिलनाडु से केरल की यात्रा करने की योजना बना रहे थे। वह चुनाव प्रचार के लिए केरल में चार दिन बिताने वाले हैं।
क्या है राहुल गांधी का शेड्यूल?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को कोझिकोड पहुंचेंगे, जहां वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार, 16 अप्रैल, 2024 को वह वायनाड का दौरा करेंगे। फिर गुरुवार को वह कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में प्रचार करेंगे. वह त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा का भी दौरा करेंगे।
